UP Pankh Portal Registration, Login: विद्यार्थियों के उत्तर प्रदेश सरकार ने शुरू किया नया पोर्टल

UP Pankh Portal: हमारे देश में शिक्षा के स्तर में सुधार करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है, जिसके तहत सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रम चलाए जाते हैं। इसी को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक पोर्टल की शुरुआत की है, जो बोर्ड कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को हर तरीके से सहायता पहुंचाएगा।

UP Pankh Portal

यूपी पंख पोर्टल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया एक पोर्टल है, जो बोर्ड कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की सुविधा प्रदान करता है। छात्र इस पोर्टल के माध्यम से विभिन्न प्रकार की सुविधाओं को फायदा उठा सकते हैं। इसलिए आज के इस लेख में हम आपको उत्तर प्रदेश पंख पोर्टल के बारे में विस्तार से बताएँगे।

पोर्टल का नामयूपी पंख पोर्टल
राज्यउत्तर प्रदेश
साल2024
किसने लॉन्च की / विभागमाध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार
उद्देश्यकक्षा 9 से 12 में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को करियर से संबंधित जानकारी प्रदान करना
लाभकक्षा 9 से 12 में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को करियर से संबंधित जानकारी मिलेगी
लाभार्थी9वीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थी
पोर्टल कब शुरू हुआ5 सितंबर, 2022
Current StatusActive
ऐप डाउनलोड लिंकhttps://play.google.com/store/apps/details?id=co.lynde.gbknk&hl=en_US
आधिकारिक वेबसाइटhttps://uppankh.in/

यूपी पंख पोर्टल क्या हैं?

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने शिक्षा के स्तर में सुधार करने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएँ पेश की है। इसी के तहत सरकार ने एक पोर्टल की शुरुआत की है, जिसका नाम यूपी पंख पोर्टल है। यह पोर्टल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बोर्ड कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए शुरू किया गया है, जिस पर इन विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के फायदे मिलेंगे।

इस योजना के माध्यम से कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं तक पढ़ने वाले सभी छात्रों को करियर से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही सभी छात्रों को मार्गदर्शन भी मिलेगा। इस पोर्टल पर छात्र करियर संबंधी जानकारी, छात्रवृत्ति, कॉलेज का चयन, परीक्षा की जानकारी और विभिन्न कोर्सेज के बारे में आसानी से जान पाएंगे।

सरकार के निर्देशानुसार यह पोर्टल केवल कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं तक पढ़ने वाले सभी छात्रों के विशेष रूप से डिजाइन किया गया है, ताकि उनको अपना करियर बिल्ड करने में सहायता मिल सके। हालांकि इस पोर्टल पर केवल उत्तर प्रदेश के छात्र ही रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

यूपी पंख पोर्टल के उद्देश्य

  • इस पोर्टल का उद्देश्य प्रदेश में शिक्षा के स्तर में सुधार करना है।
  • स्कूली शिक्षा पूरी होने के बाद विद्यार्थियों के लिए सही करियर का चुनाव करना मुश्किल हो जाता है, लेकिन यह पोर्टल इसमें छात्रों की मदद करेगा।
  • सरकार ने इस पोर्टल को केवल कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं तक पढ़ने वाले सभी छात्रों के लिए डिजाइन किया है।
  • इसके अलावा इस पोर्टल पर छात्रवृत्ति, परीक्षा की जानकारी और विभिन्न प्रकार के कोर्स चुनने में भी मदद मिलेगी।
  • सरकार इस पोर्टल के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करना चाहती है।

यूपी पंख पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएँ

  • यूपी पंख पोर्टल के माध्यम से सरकार बोर्ड कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की सहायता प्रदान करती है।
  • इस पोर्टल पर छात्र अपने करियर से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • इसके अलावा विद्यार्थी इस पोर्टल के माध्यम से राज्य में चल रही छात्रवृत्ति योजनाओं में आवेदन कर सकते हैं।
  • साथ ही अपनी स्कूली शिक्षा के बाद स्टूडेंट्स को सही कॉलेज का चयन करने में मदद मिलती है।
  • इस पोर्टल पर सरकार द्वारा अलग-अलग कोर्सेज अपलोड किए गए हैं, जिसकी मदद से विद्यार्थी अपनी स्किल में सुधार कर सकते हैं।
  • परीक्षा के समय पोर्टल पर परीक्षा से संबंधित मटीरियल अपलोड किया जाता है, जिससे विद्यार्थियों के लिए परीक्षा की तैयारी करना आसान हो जाता है।

यूपी पंख पोर्टल के लिए पात्रता

  • छात्र उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • इसके अलावा छात्र और छात्राएँ 9वीं से 12वीं कक्षा में अध्ययन करते होने चाहिए।

यूपी पंख पोर्टल के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • खुद का फोटो
  • छात्र यूनिक आईडी

यूपी पंख पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट

यूपी पंख पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://uppankh.in/ है।

UP Pankh Portal पर Registration कैसे करें?

  1. इसके लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जहां आपके सामने होम पेज खुलेगा।

UP Pankh Portal

  1. इस पेज पर आपको “प्रवेश” के बटन पर क्लिक करना है, जिसके बाद आपके सामने लॉगिन पेज ओपन हो जाएगा, जिसमें आपको नीचे “Registration” के विकल्प पर क्लिक करना है।

UP Pankh Portal

  1. इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा, जिसमें आपको सभी जानकारी दर्ज करनी है।
  2. अब आपको अपने फॉर्म को सबमिट कर देना है, जिसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन कंप्लीट हो जाएगा।

UP Pankh Portal पर Login कैसे करें?

  1. इसके लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जहां आपके सामने होम पेज खुलेगा।
  2. अब आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपनी छात्र यूनिक आई.डी. और पासवर्ड दर्ज करना है।
  3. फिर नीचे “लॉग इन करें” के विकल्प पर क्लिक करना है।
  4. इस तरह से आप आसानी से यूपी पंख पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे, जिसके बाद आपके सामने पोर्टल का डैशबोड खुल जाएगा।

छात्र यूनिक आई.डी. कहाँ से प्राप्त करें?

पंख पोर्टल पर लॉग इन करने के लिए आपको अपनी यूनिक आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होती है। आप इसे इस प्रकार प्राप्त कर सकते हैं-

  • इसके लिए आपको अपने स्कूल के प्रिंसिपल से संपर्क करना होगा, जहां आपको अपनी छात्र यूनिक आई.डी. और पासवर्ड के लिए रिक्वेस्ट करनी होगी।
  • फिर प्रिंसिपल या अन्य स्कूल अधिकारी आपको रोल नंबर और आईडी के आधार पर एक यूनिक आईडी और पासवर्ड प्रदान करेंगे।
  • आपको इस यूनिक आईडी और पासवर्ड को संभालकर रखना होगा।
  • अब आप अपनी यूनिक आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके पंख पोर्टल पर लॉग इन कर सकते हैं।

यूपी पंख पोर्टल का हेल्पलाइन नंबर

यूपी पंख पोर्टल का हेल्पलाइन नंबर +91-8882213831 है।

निष्कर्ष

तो दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिक्ल UP Pankh Portal। इस लेख में हमने इस पोर्टल से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त की है। अगर आप भी उत्तर प्रदेश में 9वीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थी हैं, तो आपको इस पोर्टल पर अवश्य लॉगिन करना चाहिए। आप इस पोर्टल की मदद से विभिन्न प्रकार के लाभ उठा सकते हैं।

Important Links

Home PageClick Here
UP Pankh Portal Official WebsiteClick Here
WhatsApp Channel LinkClick Here
Telegram Channel LinkClick Here

FAQs

यूपी पंख पोर्टल क्या है?

यूपी सरकार ने एक पोर्टल की शुरुआत की है, जिसका नाम यूपी पंख पोर्टल है। यह पोर्टल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बोर्ड कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए शुरू किया गया है, जिस पर इन विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के फायदे मिलेंगे।

यूपी पंख पोर्टल का ऐप डाउनलोड कैसे करें?

आप गूगल प्ले स्टोर पर इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी पंख पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट कौनसी है?

https://uppankh.in/

Leave a Comment